CG : बेकाबू पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...20 लोग घाय... - CG Sandesh

CG : बेकाबू पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...20 लोग घायल

जांजगीर-चांपा  | जिले में तेज रफ्तार पिकअप मंगलवार को बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए। पिकअप वाहन में 25 लोग सवार थे, जो सक्ती जिले के चंद्रपुर में स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में पिकअप ड्राइवर का पैर भी केबिन में फंस गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें