CG : युवक की मौके पर मौत...तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को... - CG Sandesh

CG : युवक की मौके पर मौत...तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

कोरबा। जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले कृष्णा यादव (36 वर्ष) के रूप में हुई है। कोरबा सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राताखार-बाईपास मार्ग पर सीएसईबी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कृष्णा की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक कृष्णा यादव ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें