नदी पार करते हुए हादसा : शिवनाथ नदी में बह गया बाइक सवार - CG Sandesh

नदी पार करते हुए हादसा : शिवनाथ नदी में बह गया बाइक सवार

दुर्ग / जिले में पत्नी के साथ अस्पताल से लौट रहा एक युवक बाइक समेत शिवनाथ नदी में बह गया। घटना के बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक तलाश की। इस दौरान बाइक तो मिल गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। मौके पर गोताखोर जुटे हुए हैं। घटना सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगपुरा निवासी विजय मिश्रा अपनी पत्नी के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डेम पार करने के लिए बोला। फिर विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नदी के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें