महासमुंद : डीजल डलवाने आ रही ट्रक ने पेट्रोल पम्प में बनी कै... - CG Sandesh

महासमुंद : डीजल डलवाने आ रही ट्रक ने पेट्रोल पम्प में बनी कैनोपी को मारी ठोकर

महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी के भावेश ऑटो केयर HP पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने आ रही ट्रक ने पेट्रोल पम्प में बनी कैनोपी को ठोकर मार दी. पेट्रोल पम्प के कैशियर सूरज कुमार साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक, 02 जुलाई को दोपहर करीबन 02:25 बजे डीजल डलवाने आ रहे ट्रक क्रमांक MH 16 CD 5255 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पेट्रोल पंप में बने कैनोपी के खम्भे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें