शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा - CG Sandesh

शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा

सोमवार को भी जारी है.अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ है.अब शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

संजय राउत ने कहा, ''महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है. एकनाथ शिंदे के साथ जो 16 विधायक हैं, वो जल्द ही अयोग्य ठहराए जाएंगे. जो सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय है, उसके हिसाब से उनको कोई नहीं बचा सकता.''

संजय राउत बोले, ''इसीलिए अजित पवार और उनके लोगों को शामिल किया है. एकनाथ शिंदे (बतौर सीएम) कुछ दिनों के मेहमान हैं.''रविवार को अजित पवार समेत नौ एनसीपी विधायक महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे.

इस फ़ैसले के बाद शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था- ''जिन लोगों को ज़िम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने ढंग से उसे नहीं निभाया. हम जनता के बीच जाएंगे. एनसीपी को फिर से खड़ा करेंगे.''इस बीच सोमवार को शरद पवार महाराष्ट्र में सतारा की ओर रुख कर रहे हैं.शरद पवार के काफ़िले के साथ एनसीपी समर्थकों की भीड़ देखी जा सकती है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें