CM बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमं... - CG Sandesh

CM बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्र प्रकाश उपाध्याय, शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी अमुक्त देशलहरा, बंटी तिवारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, प्रमोद शर्मा, आनंद उपाध्याय, मेघानंद शास्त्री, हरे कृष्ण शुक्ला, अशोक साहू, अमित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें