मकान का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत - CG Sandesh

मकान का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत

एक जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बारिश के कारण एक मकान का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कौशांबी थाने के प्रभारी ने बताया कि कोसम इमाम गांव के मजरा नौहाई निवासी कमलेश पाल का बेटा भानु पाल (12) शुक्रवार शाम गांव के ही बेचू पाल के घर के छज्जे के नीचे खड़ा था।

उन्होंने बताया कि तभी बेचू पाल के घर का जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें