CM के बड़े फैसले :  राज्य कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेग... - CG Sandesh

CM के बड़े फैसले : राज्य कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेगा इंक्रीमेंट, जयपुर ग्रामीण के नाम से बनेगा नया जिला

 गहलोत कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई और इसमें भी कई बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों का फायदा भी सरकार को विधानसभा चुनावों में होगा। सबसे पहला तो बैठक में यह तय हुआ की जयपुर ग्रामीण के नाम से एक नया जिला बनाया जाएगा। बैठक में नए जिलों की सीमाओं को लेकर उठे विवाद को सुलझाने के लिए फॉर्मूला तय किया गया।

इसके साथ ही राज्य के कर्मचारियों को अब पहले 6 महीने में ही इंक्रीमेंट देने का फैसला किया गया। जिससे कर्मचारियों को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। साथ ही मंत्रालयिक और क्लर्क जॉब वाली भर्तियों में राजस्थान के जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा।

साथ ही बैठक में जिलों के सीमांकन और नए जिलों में शामिल होने वाले क्षेत्रों को लेकर भी  चर्चा की गई है। वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो नए जिलों के गठन का नोटिफिकेशन जारी होने में अभी समय लगेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें