पति पत्नी में हुई लड़ाई, तो महिला ने की गर्भपात की मांग, हाईक... - CG Sandesh

पति पत्नी में हुई लड़ाई, तो महिला ने की गर्भपात की मांग, हाईकोर्ट ने किया इनकार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए महिला को गर्भपात की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। महिला ने अपने पति के साथ रिश्ते में आए तनाव के मद्देनजर गर्भपात की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गर्भपात की अनुमति सिर्फ पति-पत्नी के बीच बिगड़ते संबंधों के आधार पर नहीं दी जा सकती है। इसके साथ ही महिला की याचिका भी खारिज कर दी है।

29 वर्षीय महिला की शादी साल 2022 में हुई थी। इस बीच महिला ने गर्भधारण किया,लेकिन कुछ समय के बाद पति-पत्नी के बीच रिश्ता बिगड़ने लगा। इस पर महिला ने गर्भपात कराने का फैसला कर लिया।

महिला ने हाईाकोर्ट से गर्भपात की इजाजत के मद्देनजर याचिका दायर की। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारत में अभी भी अबॉर्शन को अपराध की तरह माना जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें