बीजापुर : हथियारों के जखीरे के साथ नक्सली गिरफ्तार - CG Sandesh

बीजापुर : हथियारों के जखीरे के साथ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली को आज बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया।

दरअसल, आज सुरक्षाबल की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने एक मिलिशिया कमांडर को विस्फोटक के साथ पकड़ा है। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उसूर ब्लाक के तर्रेम थाना से जिला बल और सीआरपीएफ 168 बटालियन ई कंपनी की संयुक्त टीम शुक्रवार को एरिया डॉमिनेशन पर तर्रेम के पटेलपारा की तरफ निकली हुई थी।

इस दौरान तर्रेम के पटेलपारा की टेकरी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपते हुए भागने लगा। इस पर सुरक्षाबल के जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम 29 वर्षीय तामू नंदा (मिलिशिया कमांडर) निवासी तामूपारा बेदरे थाना जगरगुंडा जिला सुकमा का रहने वाला बताया।

इसके पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से 3 पैकेट जिलेटिन, 2 डेटोनेटर, लगभग 1 मीटर कोडेक्स वायर, बड़ा डेटोनेटर लगा हुआ टीएलडी वायर और करीब 250 ग्राम स्पीलिंटर (लोहे का कील) बरामद की गई। पकड़े गए नक्सली को आज थाना तर्रेम में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें