महासमुंद : बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

महासमुंद : ग्राम घोडारी के पास एनएच 53 रोड मुढैना मोड के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी.

पंचूराम निषाद अपने मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल क्र. CG 06 GU 2043 से एनएच-53 रोड़ में आरंग से घर मुढैना जा रहा था. घोडारी के पास मुढैना गांव जाने के लिए मुडने लगा उसी समय आरंग से तुमगांव की ओर आ रही वासुदेव बस क्र. CG 13 Q 0915 का चालक बस को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर पंचूराम निषाद को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. एक्सीडेन्ट से आई चोट के कारण पंचूराम निषाद की मौत हो गयी.

आरोपी बस क्र. CG 13 Q 0915 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें