आज बिलासपुर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , जनसभ... - CG Sandesh

आज बिलासपुर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , जनसभा को करेंगे संबोधित

बिलासपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां जेपी नड्डा रेलवे फुटबाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने दावा किया है कि, 80 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी।

जेपी नड्‌डा मध्यप्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से 2.50 बजे स्पेशल फ्लाइट से सीधे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शाम चार बजकर 15 मिनट पर बिलासा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होकर रेलवे मैदान स्थित फुटबाल मैदान में सभा स्थल के लिए रवाना होंगे।

शाम 4 बजकर 30 मिनट पर बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। सभा स्थल पर करीब एक घंटे रहेंगे। दस मिनट के लिए चकरभाठा स्थित सिंधु अमरनाथ धाम पहुंचकर साईं लालदास से भेंट करेंगे। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें