CG : विधवा महिला से सामूहिक रेप - CG Sandesh

CG : विधवा महिला से सामूहिक रेप

 छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मारडूम इलाके में विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शौच के लिए गई महिला को चार से पांच आरोपियों ने अपने हवस का शिकार बनाया है। यहां पर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है मारडूम थाना क्षेत्र अंतर्गत सतसपुर में यह घटना हुई है।

अज्ञात युवकों ने किया विधवा महिला का बलात्कार

बताया जा रहा है कि, 26 जून की देर शाम यह घटना हुई जब महिला शौच के लिए अपने निवास से 100 मीटर की दूरी पर गई हुई थी तभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात युवकों ने बेरहमी से अनाचार की घटना को अंजाम दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार जारी है। थाने में फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है

वहीं मामले को लेकर एसडीओपी पंकज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। महिला के बयान के बाद ही घटना को लेकर तथ्यात्मक जानकारी दी जाएगी उन्होंने बताया कि, घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पास पड़ोस में रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है एसडीओपी ने बताया पीड़ित महिला के होश में आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें