आकाशीय बिजली का कहर...महिला व 12 बकरियों की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

आकाशीय बिजली का कहर...महिला व 12 बकरियों की दर्दनाक मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश के साथ साथ बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। यहां मरवाही थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम अंडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति और तीन बच्चे झुलस गए। घटना में 12 बकरियों की मौत हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है

अंडी सहित क्षेत्र में दो दिनों से पानी गिर रहा है। गांव की अघनिया बाई गांव की बकरियों को लेकर जंगल में चराने गई थी। सोमवार की शाम को तेज बारिश की वजह से बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे बारिश से बचने शरण ली हुई थी। इसी दौरान तीन अन्य लोग भी पेड़ के नीचे थे।

तभी आकाशीय बिजली गिरी इससे महिला की मौत हो गई और पेड़ के नीचे खड़ी सभी 12 बकरियां मारी गई साथ ही पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक (12), प्रीति (17) श्याम लाल (55) भी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार जारी ह

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें