फार्म हाउस में मिली पूर्व सरंपच और कांग्रेस नेता की लाश - CG Sandesh

फार्म हाउस में मिली पूर्व सरंपच और कांग्रेस नेता की लाश

राजस्थान। बाड़मेर जिले में पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी है। मामला सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव का है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, डीएसपी, और पुलिस टीम पहुंची।

जानकारी के अनुसार मिठौड़ा गांव निवासी आमसिंह (68) पादरू-मिठौड़ा रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सो रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की दी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। छत पर जगह-जगह खून के धब्बे थे और लहुलूहान हालात में छत पर शव उल्टा पड़ा मिला था। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

मृतक आमसिंह के बड़े बेटे की पत्नी वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच है। वहीं मृतक खुद भी सरपंच और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। मृतक का खेती-बाड़ी का काम है। फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर ही उनका घर है, पूरा परिवार वहीं पर रहता है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें