MP में साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव...1 जुलाई को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री
तीन राज्यों में चुनाव अक्टूबर और नंवबर में होने है और वो तीन राज्य है मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, इन चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की सक्रिय हो चुकी है। राजस्थान में दौरे के बाद अब पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करने जा रहे है। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को शहडोल दौरे पर आएंगे।
उनके दौरे की नई तारीख तय हो गई है। जानकारी के अनुसार मोदी एक जुलाई को दोपहर तीन बजे शहडोल जिले के पकरिया और लालपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी पहले 27 जून को शहडोल जिले के इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन मौसम विभाग की और से जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें