बेटियों ने दी मुखाग्नि...विधायक विद्यारतन भसीन पंच तत्व में ... - CG Sandesh

बेटियों ने दी मुखाग्नि...विधायक विद्यारतन भसीन पंच तत्व में विलीन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा के विधायक विद्यारतन भसीन पंच तत्व में विलीन हो गए। उनकी बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे।



 इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता उनके वैशालीनगर निवास पहुंचे। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें