CG : इस जिले में 13 गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, दो दिन मे... - CG Sandesh

CG : इस जिले में 13 गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, दो दिन में मिले 300 से ज्‍यादा मरीज

बीजापुर। जिले के फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 13 गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। दो दिनों में इन गांव के 300 ग्रामीण इलाज कराने फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। इनमें से कुछ गंभीर मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरू रेफर किया गया हैं।

भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू पीएचसी के अंतर्गत फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के सागमेटा, कुपरेल, छोटे आलवाड़ा, मुचलेर, मंडेम, एड्सगुण्डी कुरलापल्ली व फरसेगढ़ सहित 13 गांव उल्टी दस्त की चपेट में हैं। उल्टी दस्त से ग्रसित इन ग्रामीणों का उपचार फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर निखलेश नंद, ब्लाक मेडिकल अफसर रमेश तिग्गा व डाक्टर पीएन त्रिपाठी कर रहे हैं। कुछ मरीजों को कुटरू पीएचसी रेफर किया गया है। रोगियों को ड्रीप लगाकर दवाइयां दी जा रही है। उल्टी दस्त के अलावा ग्रामीणों का बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, मलेरिया, शुगर, शारीरिक कमजोरी, महिलाओ का एएनसी चेकअप कर दवाइयां दी जा रही हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें