महासमुंद : जिले में अब तक 16.5 मिलीमीटर औसत वर्षा
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 16.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 37.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 17.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 12.9 मिलीमीटर, बसना विकासखंड में 12.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 2.0 मिलीमीटर पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 22 जून को 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 30.1 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 4.9 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें