छत्तीसगढ़ के फेमस सिंगर का निधन, स्टार वॉइस ऑफ इंडिया से मिल... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के फेमस सिंगर का निधन, स्टार वॉइस ऑफ इंडिया से मिली थी पहचान

बिलासपुर। अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। मो. जाकिर हुसैन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। वे मंगलवार को अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए थे, जहां अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ कोरबा से मंगलवार को बिलासपुर गए थे। यहां अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए परिवार रवाना हुआ, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन मंगलवार रात जाकिर के शव को गृह जिला कोरबा लेकर आए। यहां उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर प्रशंसकों और रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। उनके अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है। लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

साल 2008 में जाकिर हुसैन ने रियलिटी शो में लिया था हिस्सा

मो. जाकिर हुसैन को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। उन्होंने 2008 में रियलिटी शो अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया- 2 में हिस्सा लिया था और यहां अपनी शानदार आवाज से कोरबा का नाम देश-विदेश में रोशन किया था। इस रियलिटी शो में वे टॉप-5 पर पहुंचे थे। तब से उन्हें एक बड़ी पहचान मिली और छत्तीसगढ़ के घर-घर में वे पहचाने जाने लगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें