BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए बदमाशों ने सिर में ... - CG Sandesh

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए बदमाशों ने सिर में मारी गोली

बिहार। छपरा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार देर रात बाइक सवार हत्यारों ने उन्हें उस वक्त गोली मारी जब वह घर के बाहर सोए हुए थे जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक सहजीतपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी मनोज ठाकुर हैं।

घटना सोमवार की देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मनोज ठाकुर भाजपा के बनियापुर मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। मनोज ठाकुर सोमवार की देर रात घर से 50 मीटर दूरी पर नहर किनारे खेत में सोए हुए थे। तभी दो बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और गोली मार दिया। उन्हें सिर और पेट में एक-एक गोली मारी गई है। सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उनका शव छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें