बड़ी खबर : नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में सहायक आरक्षक की हत्‍य... - CG Sandesh

बड़ी खबर : नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में सहायक आरक्षक की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

 छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई है। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। फिलहाल हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

दरअसल, यह मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीजापुर में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्‍थ संजय कुमार की हत्‍या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़जा थाना भद्राकाली में पदस्थ होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र बीजापुर में संलग्न था। सहायक आरक्षक 11 जून से छुट्टी लेकर मुख्यालय बीजापुर में रह रहा था। 19 जून को वह अपने परिजनों से मिलने ग्राम पाताकुटरू, थाना कुटरू में ही रूका था।

इसी दौरान मंगलवार की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच 4-5 अज्ञात हत्‍यारों ने धारदार हथियार से सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। थाना कुटरू में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें