विमान के अंदर बुजुर्ग का हंगामा, केबिन क्रू की शिकायत के बाद... - CG Sandesh

विमान के अंदर बुजुर्ग का हंगामा, केबिन क्रू की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल के एक 51 वर्षीय बुजुर्ग को आबुधाबी से एक विमान में शोरगुल करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति के खिलाफ केबिन क्रू द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिजान जैकब नाम के एक व्यक्ति को कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विमान के चालक दल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया, ”ऐसा संदेह है कि व्यक्ति शराब के नशे में था। वह कुछ सह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ रहा था।” नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बताया कि जैकब की गिरफ्तारी केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ए) के तहत की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें