CG : तंबाकू के लिये हत्यारा बना पति, पत्नी की पीट-पीटकर ली ज... - CG Sandesh

CG : तंबाकू के लिये हत्यारा बना पति, पत्नी की पीट-पीटकर ली जान

कवर्धा। तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव में एक शख्स ने अपनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति के लिये तंबाकू लाने से मनाकर दिया क्योंकि वह सो रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसे मार डाला। तरेगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार मामला तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव का है। यहां के बुधराम बैग ने अपनी पत्नी से तंबाकू लाने को कहा लेकिन बिराजोंनी बाई ने तंबाकू देने से इंकार कर दिया। इस पर बुधराम ने उसकी लाठियों से पिटाई कर हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भागने के फिराक में था। वह दलदली गांव के बैंक में पैसे निकालने गया हुआ था। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें