रच डाला ये इतिहास...चिराग और सात्विक की जोड़ी ने जीता इंडोनेश... - CG Sandesh

रच डाला ये इतिहास...चिराग और सात्विक की जोड़ी ने जीता इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का खिताब

 भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की जोड़ी ने ये उपलब्धि हासिल की है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने टूर्नामेंट की दूसरी सीड हारून चिया और वूई यिक सोह की मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया।

यह मैच लगभग एक घंटे और सात मीनट तक चला और इस सीधे गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशियाई जोड़ी को 21-17 और 21-18 के अंतर से हराया। मीडिया रिपोर्ट की मोन तो चिराग-सात्विक की जोड़ी बीडबल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-1000 का टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी है।

फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय और मलेशियाई खिलाड़ियों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों जोड़ी में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस खिताब को जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें