बड़ा झटका उद्धव ठाकरे को , MLC मनीषा कायंदे ने छोड़ा साथ
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। ये झटका भी उन्हें एकनाथ शिंदे गुट ने ही दिया है। महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है। वे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी।
शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने बताया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की एमएलसी मनीषा कायंदे आज शाम शिवसेना में प्रवेश करेंगी। रविवार शाम 5 बजे वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी निवास स्थान वर्षा बंगले पर शिवसेना की सदस्यता लेंगी।
मनीषा कायंदे के एकनाथ शिंदे के साथ जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब शिवसेना उद्धव गुट के राज्यव्यापी पदाधिकारी शिविर का आयोजन हो रहा है. ये आयोजन रविवार को सुबह वर्ली में 10 बजे से शुरू है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे राज्यभर से आए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे.
शिवसेना UBT विधायक मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में प्रवेश करने की खबर के बाद, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की क्या प्रतिक्रिया रहेगी? इस कार्यक्रम में यह स्पष्ट होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें