बसना : बंदूक दिखाकर किया किडनैप, बंधक बनाकर जबरन करवा रहे थे... - CG Sandesh

बसना : बंदूक दिखाकर किया किडनैप, बंधक बनाकर जबरन करवा रहे थे काम

बसना थाना क्षेत्र से बंदूक दिखाकर किडनैप करने व उसके साथ मारपीट कर बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम ढाबाखार निवासी राजेश यादव के साथ चंदन शर्मा विगत लगभग 1 साल से रहता है और साथ मिलकर टाईल्स का ठेका लेकर काम करते हैं. इसके पहले चंदन साजन के पास काम करता था.

15 जून को करीब रात 08 बजे टाईल्स वाला अशोक के घर के पास साजन, अशोक और भरत तीनों बुलाये और अपने पास रखे पिस्टल को निकाल कर राजेश और चन्दन को धमकाते हुए बोले कि यहां पर हमारे अलावा कोई टाईल्स को ठेका नहीं लेगा. काम हम ही लोग करेंगें. हमारे अलावा कोई टाईल्स का ठेकेदारी करेगा उसे जान सहित मार देंगे बोलते हुए तुम मेरा पैसा लग रहे हो कहकर पिस्टल दिखाकर धमकाते हुये अपने साथ ले गये.


राजेश उन लोगों के हाथ में पिस्टल देखकर घबरा गया था. दो दिन तक चंदन को अपने पास कमरे में रख कर उसे बंधक बनाकर लगातार मारपीट कर उससे जबरन काम करवा रहे थे. राजेश, चंदन के मोबाईल में सम्पर्क करने की कोशिश करता रहा किन्तु मोबाईल बंद बताया, चंदन को कहां रखे थे इसकी जानकारी राजेश को नहीं थी किन्तु राजेश ने उसे मोबाईल दिया था उसी मोबाईल से लगातार फोन से धमकी देकर पैसों कि मांग कर चंदन को ले जाने वाली बात मोबाईल दुकान पर ट्रेस कराने पर सोनपुर गांव में होने का पता चला.

तब साजन, अशोक और भरत धमकाते हुये अरेकेल डीपा अशोक के घर के पास बुलाये. राजेश वहां पर पहुंचा तब वहां चंदन को दिखाए और चन्दन को मारपीट कर पैंसों की मांग करने लगे. आरोपियों ने राजेश को वहां से भगा दिया. राजेश वहां से भागकर तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराया.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साजन, अशोक और भरत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 364-A-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें