महासमुंद : फोन पर बात करते हुये बाइक चालक ने मारी ठोकर, माँ-... - CG Sandesh

महासमुंद : फोन पर बात करते हुये बाइक चालक ने मारी ठोकर, माँ-बेटे घायल

महासमुंद से तुमगांव जा रहे माँ-बेटे को एक बाइक चालक ने ठोकर मार दी. बाइक चालक गाडी चलते वक्त फोन में बात करते आ रहा था. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 जून को सुबह मोटर सायकल हीरो डीलक्स क्रमांक CG 12 AY 8194 में ईदगाह भाठा महासमुन्द निवासी बिशो बाई अपने बेटे रूपेश के साथ महासमुन्द से तुमगांव जा रहे थे. वे 

सुबह करीब 06 से 07 बजे ग्राम कौनकेरा के पास पहुंचे थे. उसी समय सामने से मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG04 HL 1402 का चालक मोबाईल फोन से बात करते हुये तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को चलाते आया और ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार माँ-बेटे गिर गये. 

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी फैशन प्रो क्रमांक CG04HL 1402 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें