8वीं मंजिल से गिरकर मासूम बच्चे की मौत, सोते रहे माता-पिता - CG Sandesh

8वीं मंजिल से गिरकर मासूम बच्चे की मौत, सोते रहे माता-पिता

दिल्ली से सटे नोएडा की हाइड पार्क सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक 4 साल के बच्चे की आठवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई. सोसायटी के Q टावर की 8वीं मंजिल से सुबह अचानक बच्चा नीचे आकर गिरा. आवाज सुनते ही फौरन सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचे और देखा कि एक बच्चा ड्राइवे पे गिरा पड़ा है. जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड फौरन बच्चे को बाइक पर लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे का नाम अक्षत बताया जा रहा है, और वो आठवीं फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहता था.

जानकारी के मुताबिक ये घटना तब घटित हुई जब परिवार में सभी लोग सो रहे थे. दरअसल सुबह के समय सभी सो रहे थे, लेकिन बच्चा जल्दी उठ गया और घर में चहल कदमी करने लगा. जिसके बाद बच्चा बालकनी में कुर्सी लेकर गया और उस पर चढ़कर ग्रिल से नीचे झांकने लगा. इसी दौरान बच्चे का संतुलन बिगड़ा और वो सीधे नीचे आकर गिरा. ये घटना कब घटित हो गई परिवार को पता भी नहीं चला. वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

बच्चे के नीचे गिरते ही सिक्योरिटी गार्ड और फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोगों को सबसे पहले आवाज आई और वो फौरन नीचे भागकर पहुंचे. तो देखा बच्चा खून से लथपथ नीचे पड़ा हुआ है. इसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि परिवार को घटना के आधे घंटे बाद बेटे के गिरने की जानकारी लगी.फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच पड़ताल करल रही है. वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें