इन इलाकों में होगी बारिश...19 जून के बाद 'बिपरजॉय' तूफान का असर
गुजरात के तट से टकराने के बाद चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो गया। ये तूफान तेज़ी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। कच्छ के मांडवी इलाके में तूफानी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के चलते हवाएं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश मौसम विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया है।
19 जून के बाद 'बिपरजॉय' तूफान का असर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में 19 जून के बाद चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में लो प्रेशर एरिया बनने के बाद तूफ़ान ‘बिपरजॉय’ के असर से ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें