CG : बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत… - CG Sandesh

CG : बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत…

मनेंद्रगढ़।  जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहाँ एक तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी को ठोकर मार दी. हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
 

जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़-शहडोल मार्ग पर एक तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा और उमरिया जिले के रहने वाले हैं.
 
नफीस ट्रेवल्स की बस से यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने में जुटी हुई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें