मचा हड़कंप : देर रात होटल में लगी भीषण आग - CG Sandesh

मचा हड़कंप : देर रात होटल में लगी भीषण आग

बलौदाबाजार।  जिले से बड़ी खबर आई है जहाँ आगजनी की दो अलग-अलग घटना हुई है. बलौदाबाजार से लगभग 10 किलोमीटर दूर लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चिरपोटा पुलिया के पास स्थित एक होटल में बीती देर रात आग लग गई थी. आग लगने का कारण सिलेंडर लीकेज होना बताया जा रहा है.


वहीं, दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गितकेरा की है. यहां एक मकान में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि बगल वाले मकान को भी चपेट में ले लिया. इस आगजनी में एक व्यक्ति देवचरण वर्मा अपने बैल को बचाते-बचाते झुलस गया. आगजनी में एक बैल की मौत हो गई. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. तब तक नुकसान हो चुका था. घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया.

देवचरण वर्मा को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज चल रहा है. दोनों ही मामलों की जांच पुलिस कर रही है. दोनों जगहों की आग पर दमकल टीम ने काबू पा लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें