CG Crime : घर पर अकेला पाकर दोस्त की बहन को युवक ने किया रेप... - CG Sandesh

CG Crime : घर पर अकेला पाकर दोस्त की बहन को युवक ने किया रेप

दुर्ग। भिलाई से ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। एक युवक ने अपने ही दोस्त की बहन के साथ बलात्कार किया। आरोपी सैय्यद असहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी तीन महीने से फरार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
 

मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि घटना अगस्त 2020 की है। आरोपी सैय्यद असहर की महिला के भाई से पुरानी दोस्ती थी। उसके (crime news) घर पर उसका आना जाना था। महिला मायके आई थी। एक दिन घर पर अकेली थी। जहां आरोपी पहुंचा और अकेले पाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। इतना ही नहीं इस घटना को किसी से बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दिया।

ससुराल में बदनाम करने की देता था धमकी

पुलिस ने बताया कि महिला लोकलाज के डर से चुप रही। इसके बाद दरिंदा आरोपी सैय्यद उसे परेशान करने लगा। उसे धमकी देकर शोषण करता रहा। ससुराल में बदनाम करने की धमकी देता रहा। महिला डर कर कुछ बोल नहीं पाई और (bhilai crime) बदमाश उसके साथ दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिर महिला ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें