10 ग्रामीणों ने किया चीतल का शिकार, अब खाएंगे जेल की हवा - CG Sandesh

10 ग्रामीणों ने किया चीतल का शिकार, अब खाएंगे जेल की हवा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन्य प्राणी चीतल का अवैध रूप से शिकार करने वाले 10 लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीर-धनुष भी बरामद किया गया है। मामला वन परिक्षेत्र केरेंगांव अंतर्गत ग्राम कांटाकुरीर्डीह क्षेत्र का है

बताया जा रहा है कि, जंगल से विचरण करते हुए चीतल, सांभर और अन्य वन्य प्राणी कांटाकुरीर्डीह के स्कूल परिसर के पास पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने चीतल का शिकार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्च वारंट जारी कर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 धनुष और 4 तीर जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम 33 वर्षीय जोहर सिंग, 35 वर्षीय भुवन, 24 वर्षीय बीरेंद्र, 28 वर्षीय पुराणिक, 25 वर्षीय मनीराम, 18 वर्षीय राधे लाल, 30 वर्षीय चैत राम, 19 वर्षीय आनंद, 25 वर्षीय किशन और 19 वर्षीय दुर्गेश है। सभी आरोपी ग्राम बरबान्धा (बगबुडा पारा) के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर पीओआर क्रमांक 1487 /13 वन्य प्राणी सरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 व 50 एवं 51, 52 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें