CG JOB : फार्मासिस्ट समेत इन पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, इ... - CG Sandesh

CG JOB : फार्मासिस्ट समेत इन पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, इस लिंक पर करें अप्लाई

सुकमा। सुकमा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में मेड़िकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट समेत कई अन्य पदों की भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 02 जून से प्रारम्भ हो चुकी है। आवेदन के लिए 17 जून को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 95 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें चयनित आवेदकों को 10,000 रुपए से 25,000 रुपए तक का मासिक वेतन मिल सकता है। रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदक अपना आवेदन जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय, सुकमा को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से ही प्रस्तुत कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिले के आधिकारिक वेबसाइट sukma.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

नोटिस के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता व अनुभव भी अलग-अलग हैं। इसके अलावा 1 जनवरी 2023 के आधार पर उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष (चिकित्सकीय पद) हेतु तथा 64 वर्ष (प्रबंधकीय पद) हेतु होगी। Security Guard पद हेतु 1 जनवरी 2023 के आधार पर अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक जिला आधिकारिक लिंक sukma.nic.in में जाकर अपनी योग्यता व अन्य मानदंड चेक कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें