महासमुंद : ट्रेक्टर में दबकर 19 वर्षीय युवती की मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी के पास नहर किनारे ट्रेक्टर में दबकर 19 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेक्टर क्र. CG-04-L-1619 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ढाल नुमा गड्ढे मे खड़ा कर दिया, जिससे जीवतरा निवासी लीला ध्रुव पिता हरेन्द्र (19) गिर गयी और ट्रेक्टर में दब गयी.
हादसे में लीला को गंभीर चोट आयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना 30 मई की है. चालक के खिलाफ 12 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें