भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत - CG Sandesh

भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

पुणे, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात एक भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा शहर के मार्केट यार्ड इलाके में होटल रेवन सिद्धि में देर रात करीब एक बजे हुआ। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ होटल का दरवाजा (शटर) बाहर से बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने ‘कटर’ से दरवाजा काटा। उन्हें अंदर तीन मजदूर बेहोश अवस्था में मिले। अधिकारी के अनुसार तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आग रसोई में लगी थी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है। उन्होंने बताया कि आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया और भोजनालय में रखे चार रसोई गैस सिलेंडर को समय पर वहां से हटा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें