विदेशी धरती पर दिखेगा उनके बल्ले का जलवा...जल्द ही T-20 में ... - CG Sandesh

विदेशी धरती पर दिखेगा उनके बल्ले का जलवा...जल्द ही T-20 में वापसी करने जा रहे है सुरेश रैना

क्रिकेट के तीनों फार्मेट में अपना लोहा मनवा चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के सफल बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करने जा रह है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक बार फिर से वो अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे।

जानकारी के अनुसार सुरेश रैना का नाम लंका प्रीमियर लीग 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी की सूची में शामिल है। खिलाड़ियों की नीलामी 14 जून को होगी। ऐसे में अब उनका जलवा विदेशी धरती पर देखने को मिलेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटरों की सूची जारी की है जो 31 जुलाई से शुरू होने वाले पांच टीम के टूर्नामेंट के दौरान नीलामी में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें की रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5500 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें नाबाद शतक भी शामिल है। सीएसके के अलावा रैना आईपीएल में गुजरात लायंस का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें