प्रचंड गर्मी से मिली राहत : छग में मौसम ने बदली करवट ,  चक्र... - CG Sandesh

प्रचंड गर्मी से मिली राहत : छग में मौसम ने बदली करवट , चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का दिखा असर

राजिम। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 17 जून तक इसका बड़ा प्रभाव दिखाई देगा। तूफानी मूसलाधार बारिश, बादलों की तेज कड़कड़ाहट, बिजलियां गिरने की आशंका है। कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, स्लम एरिया, गांव-ढाणियों और अस्थायी निर्माणों को बड़ी क्षति हो सकती है।

इसी बीच तूफान बिपरजॉय का असर छग में भी देखने को मिला है अचानक बदला मौसम का मिज़ाज बदल गया है राजिम, फिंगेश्वर, छुरा सहित कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 


बिपरजॉय तूफान को देखते हुए करीब 67 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है

मुंबई समेत कई शहरों में बारिश हुई और 55 किमी./घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं शुरू हो गई हैं। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर भी तेज हवाएं चल रही हैं। जाम नगर और मुंबई में हाई टाइड आ रहे हैं। तूफान के चलते चार दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। जैसे-जैसे तूफान करीब आएगा, हवाओं की रफ्तार बढ़ती जाएगी। इसके चलते पेड़ों के टूटने और बिजली और फोन लाइनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। रेलवे ने भी बिपरजॉय तूफान को देखते हुए करीब 67 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगर आप ट्रेन से कहीं सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जानकारी करके ही स्टेशन जाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें