महासमुन्द : रोड़ क्रॉस करते स्कूटी सवार को स्कॉर्पियो ने मारी... - CG Sandesh

महासमुन्द : रोड़ क्रॉस करते स्कूटी सवार को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, मौत

महासमुन्द के नकुल ढीढी गार्डन के पास NH-353 रोड़ के पास रोड क्रॉस करते स्कूटी सवार को स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी. स्कूटी सवार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश द्विवेदी 8 जून को अपनी स्कूटी टी.वी.एस. CG06 GJ 1950 को चलाते हुये बरोंडा चौक से अपने घर पंचशील नगर जाते समय NH-353 रोड़ कचहरी के सामने क्रॉस कर रहा था तभी सामने से स्कार्पियों क्रमांक CG 17 C 3707 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे सुरेश को चोट लगने से मौत हो गयी. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का पाये जाने से पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें