महासमुंद : अवैध गांजे की तस्करी करते महिला समेत 6 तस्कर गिरफ... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध गांजे की तस्करी करते महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिला पुलिस अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में अलग-अलग तीन मामलों में गांजा तस्करी करने वाले एक महिला और 5 पुरुष गांजा तस्करों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।


कोमाखान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 353 में आकाश ढाकड़ पिता संतोष ढाकड़ विदिशा मध्य प्रदेश, अभिषेक अहिरवार पिता भवर सिंह के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं दूसरे प्रकरण में मीना कोल पति रतन कोल रीवा मध्य प्रदेश के पास 10 किलो गांजा बरामद किया गया। तो वहीं तीसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने अभिषेक देव ढलिया पिता सुभाष चंद्रा ढलिया अनवर पिता मुनिबर सोनीपत हरियाणा निवासी के कब्जे से पुलिस ने 20 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 50 किलो गांजा जिसकी कीमत 12,50000 बताई जा रही है। गिरफ्तार सभी 6 आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें