कोंडागांव : नाबालिग की मौत, कई घायल...बारातियों से भरी पिकअप... - CG Sandesh

कोंडागांव : नाबालिग की मौत, कई घायल...बारातियों से भरी पिकअप पलटी

कोंडागांव : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ 20 बारातियों से भरी तेज रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा पलटी. हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई. वहीं 9 अन्य घायल हो गए, जिन्हें को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मामला फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोंनगुड का है.

मिली जानकारी के अनुसार पर्रेबानगांव से पिकअप वाहन में कुल 20 लोग बारात में शामिल होने हाटचपई जा रहे थे. ग्राम कोनगुड के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई. वहीं 9 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र फरसगांव में लाया गया है.

दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है. पिकअप वाहन ग्राम छिंदली की बताई जा रही है. फिलहाल फरसगांव पुलिस दुर्घटना की जानकारी लेकर घायलों को इलाज करवाने में लगी हुई है.


मृतक का नाम
 
जीवनलाल नेताम- पिता फरसु राम नेताम, 13 वर्ष, पर्रेबानगांव

घायलों में-

हुल नेताम- पिता रामप्रसाद नेताम (15 साल) , सतउ शोरी- पिता सुखदेव (13 साल), श्रवण शोरी- पिता धनसिंह (14 साल), केया शंकर- पिता सत्तू शोरी (13 वर्ष) , सुरेश नेताम- पिता श्यामलाल नेताम (27 वर्ष), सुधरन मरकाम- पिता श्यामलाल मरकाम (23 वर्ष), लक्ष्मीनाथ मरकाम- पिता मंगलू राम मरकाम (28 वर्ष) के साथ ग्राम आवरी निवासी सनबत्ती मराठी- पति सनत मरावी (23 वर्ष) और उसकी 1 वर्षीय बेटी सवासना मरापी यह सभी घायल हो गए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें