CG : महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार...30 से अधिक मामले थाने मे... - CG Sandesh

CG : महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार...30 से अधिक मामले थाने में दर्ज

बीजापुर। जिले में सक्रिय महिला नक्सली कमांडर को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम त्रिकुमुला गोटा बुज्जी उर्फ लक्ष्मी है। पुलिस ने तेलंगाना सीमा पर महिला नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर जवानों पर हमला समेत 30 संगीन अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

महिला नक्सली एलओएस कमांडर को तीन राज्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस और सीआरपीएफ 141 बटालियन की संयुक्त अभियान में ये सफलता पाई है। तालपेरु बांध से शुक्रवार दोपहर महिला को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें