NCP में बड़ा बदलाव, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने कार्य... - CG Sandesh

NCP में बड़ा बदलाव, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बड़ी हलचल हुई है। NCP में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुप्रिया सुले पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी है।

बता दें कि पिछले दिनों ही शरद पवार ने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना निर्णय वापस ले लिया था। अब पार्टी में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने चौंका दिया है।बता दें कि शनिवार को एनसीपी का स्थापना दिवस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, एनसीपी को मजबूत करने के लिए हम सब लोगों को काम करना पड़ेगा। प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को वर्किंग कमेटी का प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें