लिव इन पार्टनर का मर्डर, शव को कटर से काट कुकर में उबाला और ... - CG Sandesh

लिव इन पार्टनर का मर्डर, शव को कटर से काट कुकर में उबाला और फिर कुत्तो को खिलाया, बदबू आई तो.....

देश में महिलाओ के साथ हत्याओं का मामला लगाता बढ़ता जा रहा है। नया मामला सामने है मुंबई का जहां मीरा रोड इलाके में एक 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर दिया। मर्डर भी ऐसी हैवानियत के साथ की आप की भी एक बार तो रूह कांप जाएगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी ने महिला के मर्डर करने के लिए कटर का उपयोग किया उसका मर्डर करने के बाद आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए और बाद में महिला का उबला हुआ मांस आरोपी ने कुत्तों को खिलाया। खबरों के अनुसार आरोपी पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए से रहता था।

फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पुलिस वालों के होश उड गए। पुलिस की माने तो उन्हें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले है। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर लगता है की हत्या तीन-चार दिन पहले की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज और महिला के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें