ट्रेन से कूदे यात्री...दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में लगी आग - CG Sandesh

ट्रेन से कूदे यात्री...दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में लगी आग

ओडिशा। ओडिशा में भीषण रेल हादसे के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ज्यादा यात्री ट्रेन से बाहर आ गए। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खरियार रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बी-3 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे यात्री सहम गए और ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। 


लेकिन आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी, कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे के अंदर गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और ट्रेन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया। गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद सरकार ने रेल सुरक्षा को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें