कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार का महाअभियान
सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (रा0) सरायपाली के द्वारा‘‘कुपोषित बच्चों को सुपोषित‘‘ करने संबंधी महाअभियान के तहत आज दिनॉक 08.जून2023 को स्व. मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 38 बच्चे उपस्थित हुये चिकित्सको के जांच उपरांत 02 बच्चे हृदय से संबंधित समस्या से पीड़ित मिले जिनका उपचार चिरायु योजनांतर्गत किया जा रहा है तथा 09 बच्चे अति गंभीर कुपोषित व 27 बच्चे मध्यम कुपोषित पाये गये जिन्हें आवश्यक दवाइयां तत्काल प्रदान किया गया साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी सरायपाली के माध्यम से विशेष उपचार प्रदान किया जायेगा। इस शिविर में चिन्हाकित कुपोषित बच्चों के पालकों को उनके बच्चों के स्वास्थ्य एवं खान-पान संबंधी काउंसलिंग व अन्य जानकारी डॉ. बी.बी.कोसरिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली व डॉ.कुनाल नायक शिशु रोग विशेषज्ञ सरायपाली द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार,डॉ. बी.बी.कोसरिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी , डॉ.कुनाल नायक शिशु रोग विशेषज्ञ, गेंदराम नारंग परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, शीतल सिंह विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, लक्ष्मीकांत लहरे स्टाफ नर्स, विनिता साहू स्टाफ नर्स, युवराज साहू एनआरसी सहायक ,समस्त सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली तथा अन्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियो का विशेष योगदान रहा उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा प्रदान किया गया।