महासमुंद : आधार कार्ड सुधरवाने गयी युवती का अपहरण
महासमुंद थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती की माँ ने अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की उनकी बेटी 6 जून को सुबह 9 बजे अपनी दादी के साथ च्वाईस सेंटर आधार कार्ड सुधरवाने गई थी. भीड अधिक होने से वे बैठे थे.
करीब 3 बजे घर जाने के लिये निकले तो वह कहीं चली गई, जिसका आसपास पता तलाश करने पर भी नहीं मिली. कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें