आज दुर्ग दौरे पर CM भूपेश...कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में ... - CG Sandesh

आज दुर्ग दौरे पर CM भूपेश...कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में होंगे शामिल

दुर्ग। कांग्रेस प्रदेश में संभागीय सम्मलेन के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस अपनी ताकत को और मजबूत कर रही है। कांग्रेस का पहला संभागीय सम्मेलन बस्तर के जगदलपुर में हुआ था और दूसरा संभागीय सम्मेलन आज न्यायधानी बिलासपुर में कल आयोजित किया गया। वहीं कांग्रेस का तीसरा संभागीय सम्मेलन का आयोजन आज दुर्ग जिले में किया जा रहा है। इस सम्मलेन दुर्ग संभाग के सभी कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे।

कांग्रेस के इस सम्मलेन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कुमारी शैलजा, सहप्रभारी डॉ चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, समेत प्रदेश के कई कांग्रेस नेता और संभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेगी और उन्हें चुनावी तैयारी के लिए कार्य करने की अपील करेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें