बसना : टेलर पर चाक़ू से किया हमला, केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : टेलर पर चाक़ू से किया हमला, केस दर्ज

बसना के नदीम मोटर सायकल गैरेज के सामने एक टेलर पर चाक़ू से हमले की खबर सामने आयी है. टेलर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 04 बसना निवासी इमदाद अली टेलरिंग का काम करता है. जगदीशपुर रोड़ बसना में उसका टेलर का दुकान है. 05 जून को शाम करीबन 6 बजे अपने दुकान से पान खाने के लिए वीरनारायण सिंह चौक की ओर आ रहा था.

वह नदीम मोटर सायकल गैरेज के सामने पहुंचा था तभी सामने की ओर से वार्ड नंबर 08 बसना के सागर गुप्ता अपने हाथ में चाकू लेकर आया और इमदाद अली को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मे रखे चाकू से इमदाद के चेहरे मे मार दिया, जिससे उसके बांये गाल में चोंट लगी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सागर गुप्ता के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 25-LKS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें